लोनी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

News Desk
2 Min Read

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पावी गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल से आने के बाद पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आजाद एन्क्लेव कालोनी निवासी लाल मोहम्मद ने बताया कि 11 जुलाई को उनका बेटा मतलूब घर से कार लेकर पावी गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही पावी गांव के सामने पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

हादसे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस काे दी।

बेटे का दिल्ली में इलाज जारी

पुलिस उन्हें हादसे की सूचना देकर बेटे को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते बेटे को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

अस्पताल से आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी रामकिशन ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment