टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार रात को भीषण लग गई। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव में गोदाम में आग लगने की सूचना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

कारणों का पता लगाया जा रहा है

चौबे ने बताया कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ।

Share This Article
Leave a Comment