नोएडा के फेस 2 में नाले में बहता शव देखकर लग गई भीड़

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप गया जब नोएडा के एक नाले में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नाले में युवक का शव तैरता देखकर नाले के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि युवक ने नाले में कूद कर अपनी जान दी है, वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी के दौरे आते थे।

नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के गंदे नाले शुक्रवार की दोपहर नाले में एक युवक को बहता शव देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थाना फेस 2 पुलिस ने गंदे नाले से युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान हाथरस निवासी विजय पुत्र गोपी के रूप में हुई। विजय हाल में नोएडा के सलारपुर गांव में किराये पर रह रहा था और एक निजी कंपनी में काम करता था। हादसे की जानकारी मिलने पर विजय के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय को अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे। वहीं कुछ प्रत्यक्ष दर्शनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने नाले में कूद कर अपनी जान दी है। पुलिस आत्महत्या अथवा दुर्घटना के कर्म की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment