नोएडा में तेज रफ्तार SUV की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में

News Desk
2 Min Read

नोएडा। सेक्टर 99 कट के पास शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार एययूवी कार की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

वाहनों की रफ्तार तेज होने के चलते टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसका पहिया और शाकर निकलकर अलग हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

युवक की मां ने आरोपित चालक के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में रविवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लेकर जांच कर रही।

नोएडाा सेक्टर 110 साेसायटी की रहने वालीं शालिनी वर्मा चिकित्सक हैं। उनका बेटा अरनव बाइक से शनिवार को सेक्टर 99 से सेक्टर 49 की ओर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे सेक्टर 99 कट पहुंचते ही लखनऊ नंबर की कार का चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया।

ऑटे से अरनव को पहुंचाआ अस्पताल

एकाएक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अरनव सड़क पर गिर कर घायल हो गया। सड़क पर घिसटने से अरनव के कपड़े तक फट गए, जबकि बाइक और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने आटो से अरनव को घायलावस्था में नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।

वहां पर उपचार के दौरान अरनव की मौत हो गई। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि दाेनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। युवक की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपित चालक हिरासत में है।

Share This Article
Leave a Comment