जी 20 सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं रन फोर जी 20 को सफल बनाने के उद्देश्य से जूम एप के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Rohit Kumar
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में जी 20 सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य आगामी 21 जनवरी को जनपद गौतमबुद्धनगर में रन फोर जी 20 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी गए सुहास एल वाई की अध्यक्षता में जूम ऐप के माध्यम से जनपद में जी 20 सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं रन फोर जी 20 के माध्यम से जन सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके द्वारा रन फोर जी 20 को सफल बनाने के लिए रूट का चयन करने के साथ-साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आयोजित होने वाली रन फोर जी 20 के लिए चिकित्सा, फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था आदि समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं ताकि रन फोर जी 20 के दौरान प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले रन फोर जी 20 में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा खिलाड़ियों, उद्यमी, आरडब्ल्यूए, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा मीडिया कर्मियों को आयोजित होने वाली रन फोर जी 20 के लिए आमंत्रित किया जाए ताकि अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा जनपद में रन फोर जी 20 को सकुशल संपन्न कराने के लिए समय रहते अपनी सभी तैयारियां संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कर ली जाए एवं जनपद में जी 20 सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए ताकि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनपद में जी-20 सम्मेलन को सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस एवं प्राधिकरण के अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके द्वारा भी समय रहते सभी तैयारियां कर ली जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
Leave a Comment