ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दनकौर पुलिस ने 16/17 जनवरी 2023 को रात्रि में पानी की टंकी के पास सैक्टर 18 यमुना प्राधिकरण से योजना के तहत लूट की घटना कारित करने वाले वाछिंत अपराधी इरफान पुत्र पप्पन निवासी डेरीन उस्मानपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने लूटी गयी धनराशि में से उसके हिस्से में आये 25,000 रुपये, वादी मुकदमा से लूटे गया मोबाईल फोन को क्षतिग्रस्त अवस्था में और घटना मे प्रयुक्त एक अन्य स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल को बरामद की है।पुलिस द्वारा घटना मे शामिल वाछिंत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गयी शेष धनराशि की बरामदगी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। 15 जनवरी 2023 को नेशनल इलैक्ट्रिकल एण्ड इलैक्ट्रानिक्स कम्पनी के सुपरवाईजर अपनी मोटरसाईकिल यूपी 32 केडी 6889 द्वारा ओमीक्रोम-3 से शशि कुमार से एक लाख रुपये लेकर के प्राधिकरण में देने के लिये आ रहे थे। समय करीब 2 बजे दिन गलगोटिया विश्वविद्यालय एंव सलारपुर के बीच ओवरटेक करके एक मोटरसाईकिल पर दो बदमाश तथा उसके पीछे एक मोटरसाईकिल पर एक बदमाश ने पीछा करके रोककर जबरदस्ती वादी के जेब से एक लाख रुपये तमंचा दिखाकर लूट लिए थे। जिसकी सूचना पर तत्काल थाना दनकौर में मुकदमा अपराध संख्या 11/2023 धारा 392, 504 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया था।उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना दनकौर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना का अनावरण करते हुए 16 जनवरी 2023 को लूट की घटना में शामिल मास्टरमाइंड सहित दो लुटेरे गुलफाम व नौशाद को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
सुपरवाईजर से एक लाख रुपये लूट की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- यमुना सिटी की बदलेगी तस्वीर, 60 मीटर सड़क पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
- नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सजेगी जिले की सबसे बड़ी रामलीला, 50 बीघे में होगा भव्य आयोजन
- ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे लूट का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं, रेकी कर बदमाशों ने रची थी साजिश
- रिटायर्ड कर्नल की पत्नी को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 44 लाख की ठगी
- ग्रेटर नोएडा में 106 किसान हिरासत में, 20 से अधिक महिलाएं भी शामिल; मांगों पर डटे
- यीडा की बैठक में बड़ा एलान: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, किसानों का बढ़ा मुआवजा
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
