लोगों से धोखाधड़ी कर रूपये लेने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 20 हजार रूपये सहित एक मोटर साइकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी कर रूपये लेने वाले वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र शम्भू सिंह निवासी मकान नंबर 644 मौहल्ला तगा सराय थाना कोतवाली देहात हापुड हाल पता गाँव सदरपुर चौहान का मकान सैक्टर 45 थाना सैक्टर 39 नोएडा गौतबुद्धनगर को बसन्तपुर नहर पुल के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना दादरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 118/2023 धारा 420, 406, 411 भादवि में वांछित चल रहा था।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने बीस हजार रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्त द्वारा 3 मार्च 2023 वादी मुकदमा के साथ धोखाधड़ी कर रूपये लेकर वापस न करने के सम्बन्ध मे पंजीकृत है जिसमे उपरोक्त अभियुक्त प्रकाश मे आया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment