राष्ट्र सेवा में समर्पित सूरज शर्मा बने जोशी ब्राह्मण महासभा के जिलाअध्यक्ष

Rohit Kumar
2 Min Read

आगरा। राष्ट्र सेवा में समर्पित सूरज शर्मा को जोशी ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश ने आगरा जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस सन्दर्भ में जोशी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री ने समस्त देशवासियों, पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज़ अत्यंत हर्ष के साथ आपको को सूचित किया जाता हैं, कि राष्ट्र सेवा में समर्पित सूरज शर्मा को जोशी ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश ने आगरा जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया जाता हैं। यह नियुक्ति आज से प्रभावी होगी। हमें आशा हैं कि आप संघटन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा, तन, मन से निष्ठापूर्ण कार्य करेगें। संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इसी सहयोग व् आशा के साथ बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम आपके सुखद स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

इस संदर्भ में नवनियुक्त जोशी ब्राह्मण महासभा के जिलाअध्यक्ष सूरज शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि सामाजिक संगठन ने उन पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसमें वहां खरा उतरेंगे एवं पूरी लगन और निष्ठा से सामाजिक संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर राष्ट्रहित में समर्पित सामाजिक संघटन के लिए नए आयाम कायम करेंगे और संघटन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, जिससे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment