UP: बरेली में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

बरेली। मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाकर माहौल खराब करना का प्रयास करने वाले प्रधान को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिया था। उसने फेसबुक पर वीडियो भी शेयर किया था। सोशल मीडिया सेल से रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

उप निरीक्षक मोदी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भोजीपुरा के भीकमपुर निवासी ग्राम प्रधान मो आरिफ ने अपने फेसबुक से वीडियो शेयर की। जिसमें हिन्दू मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए दिखाया गया है। इससे वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत किया गया है और भड़काने का प्रयास किया गया है। पोस्ट की गई वीडियो की जांच की रिपोर्ट सोशल मीडिया सेल बरेली से प्राप्त हुई। तभी से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र से ही उसे गिरफ्तार कर किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment