Swayamvar-Mika Di Vohti को लेकर Urfi Javed ने बताया सच, शादी को लेकर कह दी ये बात

Rohit Kumar
3 Min Read

 Mika Di Vohti Show: बिग बॉस ओटीटी के बाद दर्शक ऊर्फी जावेद को छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेकरार थे। हाल ही में यह खबर आ रही थी कि ऊर्फी को मीका सिंह के शो मीका दी वोटी में देखा जाएगा। लेकिन हाल ही में अदाकारा ने इस शो को लेकर अपने विचार साझा किए हैं और यह बताया है कि क्या उन्हें सच में इस टीवी रियलिटी शो में देखा जाएगा या नहीं। अदाकारा ने ई टाइम्स से बात करते हुए ये खुलासा किया कि उनकी मीका दी वोटी शो में कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं हो रही है। इसी के साथ यह पता चल गया कि यह खबरें महज अफवाहें थीं।

अदाकारा ने कहा कि ‘कुछ दिनों से, मैं अपने बारे में बहुत सारी अफवाहें सुन रही हूं कि मैं स्वयंवर शो करने वाली हूं। लेकिन मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं यह शो नहीं कर रही हूं। इसके साथ, मैं कभी शादी से आधारित रियलिटी शो नहीं करना चाहती हूं। मैं यह मानती हूं कि शादी बहुत ही पवित्र और पर्सनल होती है। इसीलिए अगर मुझे शादी करना होता तो, यह बहुत ही प्राइवेट और पर्सनल तरीके से होता। मैं इसे टेलीविजन पर किसी रियलिटी शो में नहीं कर रही होती।

ऊर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से सुर्खियों में छा जाती हैं। कई बार अदाकारा को अपने यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से ट्रोल किया जाता है। लेकिन ऊर्फी जावेद इन सभी बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। वहीं बात करें अगर मीका सिंह के शो कि तो स्वयंवर मीका दी वोटी शो के जरिए सिंगर अपने लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मीका ने यह कहा था कि ‘मैं प्यार के साथ शादी भी ढूंढ रहा हूं। अगर प्यार होगा तभी तो शादी होगी ना। प्यार अंधा होता है, प्यार एक सेकंड में भी हो जाता है और कभी कभी टाइम लगता है।’ इसके साथ मीका में यह भी कहा था कि वह इस शो के अंत तक अपना प्यार ढूंढ लेंगे और शादी भी कर लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment