युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के शिष्य बने अर्जुन तेंदुलकर, सीख रहे क्रिकेट के गुर

Rohit Kumar
2 Min Read

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इन दिनों चंडीगढ़ में पसीना बहा रहे हैं. वह यहां की डीएवी कॉलेज क्रिकेट अकेडमी में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं. खास बात यह कि वह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) से ट्रेनिंग ले रहे हैं.

योगराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन को ट्रेनिंग देते हुए कई वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं. इन फोटोज में अर्जुन जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि योगराज सिंह ने ही अपने बेटे युवराज को बचपन से क्रिकेट की बारीकियां सिखाई थी. युवराज सिंह टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं.

अर्जुन को अब तक हासिल नहीं हुई बड़ी उपलब्धि

अर्जुन तेंदुलकर एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. वह IPL में मुंबई इंडियंस और रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उन्हें अब तक न तो IPL में डेब्यू का मौका मिला और न ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिला. हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम को छोड़कर गोवा की टीम का दामन थामा है. इस सीजन में वह गोवा की ओर से खेलते नजर आएंगे.

Share This Article
Leave a Comment