
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में आपस में तीखी बहस होती दिखाई दी. कार्यकर्ता एक दूसरे पर चिल्लाते दिखाई दिए. इसी बीच पार्टी पदाधिकारी भी बचाव करते भी नजर आए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई नोंकझोंक के दो वीडियो सामने आए हैं. जिसमें कुछ लोग बी बचाव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक से जब इस नोंकझोंंक को लेकर सवाल किया गया कि क्या जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में गुटबाजी के चलते नोंकझोंक हो रही है ? तो इसपर उनका जवाब था, “गुटबाजी कहीं नहीं है, अगर कोई ऊंची आवाज में बातचीत भी करता है तो कह दिया जाता है कि नोंकझोंक हो गई है. मैं समझती हूं कि लोगों को थोड़े संयम के साथ आरोप-प्रत्यारोप लगाने चाहिए. जिसका हृदय सदा समीप है वही दूर जाता है, और क्रोध आता उसी पर जिससे कुछ नाता है.”,
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. जब कोई बड़ा कार्यक्रम होता है तो अक्सर लोग ऊंची आवाज में एक दूसरे से अपनी बात कहते हैं ताकि सामने वाले को सुनाई दे. पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं. किसी प्रकार का आपस में कोई मतभेद और ना ही मनभेद है.
दरअसल, रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक गाजियाबाद स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंची थी और पार्टी के आगामी कार्यक्रम “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की.
रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संपूर्ण विपक्ष विपक्ष के साथ मिलकर एक देशव्यापी “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान का आह्वान किया गया है. “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान के माध्यम से हमें प्रत्येक देशवासी में अलग जगह नहीं है कि किस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा वोट चोरी की जा रही है. और किस तरह से देश के तमाम नागरिकों के वोट की लूट हो रही है.
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने बताया कि प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों को आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जा रही है. पार्टी द्वारा वोट रक्षक बनाए जाएंगे जो कि अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ और घर में जाकर पता लगाएंगे कि गलत तरीके से फिर में कितने लोगों के नाम कटे हैं ? किस तरह से उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराकर उन्हें सा वोटर लिस्ट में शामिल करना है ?
नायक ने आगे कहा, 1 नवंबर 2026 को इंडिया गठबंधन वोट चोरी के खिलाफ महारैली आयोजित कर रहा है. इसके बाद 25 नवंबर तक देश के प्रत्येक गांव में चौपाल आयोजित की जाएगी और लोगों को वोट चोरी को लेकर जागरूक किया जाएगा.
