मंदिर में त्रिशूल घाेंपकर पुजारी की बेरहमी से हत्‍या, आरोपितों ने चेहरे से लेकर पेट तक किए थे कई वार

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ के नगराम के गांव सलेमपुर अचाका के एक पुजारी की गांव के बाहर बने मंदिर के पास त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी गई। सुबह पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला है।

मामले में मृतक राजेश (45) के भाई द्वारा अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजेश की हत्या गला रेतकर की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment