घरेलू कलह में चाचा बना हैवान, 18 महीने के भतीजे को सड़क पर पटककर मार डाला

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सौतेले चाचा ने अपने ही 14 महीने के भतीजे को नाले पर रखे कंक्रीट पर पटक-पटक कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहनलालगंज निवासी अमित वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को मासूम बच्चा अयांश वर्मा कमरे में सो रहा था, सुबह करीब 10:30 बजे सौतेला चाचा मनीष उसे कमरे से उठाकर घर के बाहर ले आया। इसके बाद नाले पर रखे कंक्रीट पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।

Share This Article
Leave a Comment