इन्शोरेंस पॉलिसी को कम रूपयों में रिन्यूअल कराने का लालच देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने दफ्तर खोलकर फर्जी आईडी की मोबाइल सिमों से कॉल करके इन्शोरेंस पॉलिसी को कम रूपयों में रिन्यूअल कराने का लालच देकर लोगों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों इमरान पुत्र मौहम्मद हाशिम निवासी मारिया मोड़ लोहारपुर गाजियाबाद, जितेन्द्र अग्रवाल उर्फ जिगर पुत्र हरिओम अग्रवाल निवासी कल्लूपुरा निकट डासना गेट जनपद गाजियाबाद, रोहित सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी मोहल्ला खत्रीवाडा सिकंद्राबाद बुलन्दशहर को घटनास्थल ए-146 सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप,पाँच डैस्कटॉप कम्प्यूटर,15 मोबाइल फोन मय सिम कार्ड,एक प्रिन्टर,आठ एटीएम कार्ड,चार डायरी,पाँच रजिस्टर, 43 पेज डाटा शीट,चार मोहर और चैक बुक बरामद की है। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-63 पर मुकदमा अपराध संख्या 54/23 धारा 420, 467,468,471,34 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों द्वारा ए-146 सेक्टर-63 थाना सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर में एक ऑफिस खोलकर फर्जी आईडी की मोबाइल सिमों से कॉल करके इन्शोरेंस पॉलिसी को कम रूपयों में रिन्यूअल कराने का लालच देकर व दोबारा शुरू कराने के लिये अपने फर्जी बैंक अकाउंट मे पैसे ट्रान्सफर कराकर लोगों से लाखों रूपये की ठगी करते हैं। अभियुक्तगण शातिर किस्म के जालसाज अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment