हरिद्वार : बाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर व लाठी डंडों से पीटकर निर्मम हत्या, घटना से हड़कंप

Rohit Kumar
1 Min Read

बीती रात बाग में सो रहे एक चौकीदार की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बजरी वाला बैरागी कैंप निवासी राम तीरथ 55 वर्ष निर्मल बाग का चौकीदार था। वह माली का काम भी देखता था। रोजाना की तरह रात में वह बाग में सोया हुआ था। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी बेरगमी से हत्या कर दी। सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बुजुर्ग की हत्या के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। हत्या के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment