दोस्ती का दबाव बना रहा सिरफिरा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

News Desk
2 Min Read

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में सिरफिरे द्वारा युवती पर दोस्ती के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपित युवती को हत्या की धमकी दे रहा है।

आरोपी की हरकत से युवती बुरी तरह परेशान हैं। वह घर से निकलने में भी घबरा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

कई बार युवती उसे मना कर चुकी

मोदीनगर के एक गांव की युवती के मुताबिक, एक आरोपी काफी समय से उन्हें तंग कर रहा है। जब भी वे किसी काम से घर से बाहर जाती हैं तो आरोपी वहीं पर पहुंच जाता है। बाइक से उनका पीछा करता है। उनपर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है। कई बार युवती उसे मना कर चुकी है। लेकिन आरोपित अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।

धमकी देते हुए फरार हो गया

बताया कि दो दिन पहले भी युवती सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। इस बीच आरोपित वहां पहुंच गया और रास्ते में युवती को रोकने की कोशिश करने लगा। युवती ने मना किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। परेशान आकर युवती ने मोदीनगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि आरोपित मेरठ के जुबैर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment