Delhi Fire News: केशवपुरम इलाके में एक मकान में लगी आग… अंदर फंसी रह गई बुजुर्ग महिला को पुलिस ने निकाला बाहर

Rohit Kumar
2 Min Read

 बाहरी दिल्ली। केशवपुरम थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला अंदर फंसी रह गई। आग लगने के सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, मामला कल यानी शनिवार देर रात का है। 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली ताजा जानाकरी के मुताबिक, केशव पुरम इलाके में एक मकान में सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर स्थानीय पुलिस अमले को मौके पर भेजा गया। इस दौरान घर में फंसी वृद्ध महिला को बचाया गया। करीब 12 लोगों के स्टाफ के साथ एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग को खाली करवाया और इलाके की घेराबंदी कर दी।

इस बीच, फायर ब्रिगेड और एनडीपीएल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आग बहुत भीषण थी और बचाव के दौरान एचसी अनीश कुमार, एचसी नरेंद्र कुमार और एचसी अमित को मामूली चोट आई। वहीं, वृद्ध महिला को चंद बंधु अस्पताल जेजे कॉलोनी वजीरपुर भेजा गया है। साथ ही तीनों एचसी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भी भेजा गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

Share This Article
Leave a Comment