पत्‍नी से हुआ विवाद तो गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका, दर्दनाक मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति-पत्नी में झगड़े के बीच उनकी चार महीने की बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया है।

मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मोरी के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान चार माह की बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया। ‌इसी बीच गुस्से में महिला के पति ने पत्नी की गोद से बच्ची को छीन लिया और जमीन पर पटक दिया, ‌जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा आरोपित को गिरफ्तार कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment