नई दिल्ली: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकीं एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने सिर्फ अपने दम पर इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि घर-घर में अपनी एक अलग जगह बना ली है. हालांकि, शमा ने अपनी एक्टिंग के दम पर ज्यादा कमाल नहीं किया. एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण काफी चर्चा में रहती हैं. आज शमा के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं.
स्विमसूट में दिखीं शमा
शमा सोशल मीडिया लवर भी हैं. अक्सर वह फैंस को अपना सिजलिंग लुक दिखाती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, इसमें उन्हें कॉपर शेड के स्विमसूट में देखा जा रहा है.
यहां वह स्वीमिंग पूल में खड़ी होकर कैमरे में देखते हुए पोज दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और बालों को ओपन रखा है. वहीं, शमा ने कान में गोल्डन हूप ईयररिंग्स पहने हुए हैं.
बेहद हॉट दिख रही हैं शमा
शमा ने इससे पहले अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था. इसमें वह इसी स्विमसूट पर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट वाला श्रग पहने दिख रही थीं. वीडियो में वह सीढ़ीयों से उतरती हुई पूल की ओर जा रही हैं.
अब फैंस के बीच एक्ट्रेस का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी इस लुक को देख हैरान हैं. खासतौर पर शमा की फिटनेस ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
40 की उम्र में भी फिट हैं शमा
शमा अक्सर अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक के कारण चर्चा में रहती हैं. उन्होंने 40 की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखा हुआ है और इसी कारण लोग उन्हें देख हैरान हो जाते हैं. ऐसे में शमा की हर फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं.

