कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त अशोक पुत्र ताराचंद निवासी नट मढैया थाना बीटा 2 ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर को नट मढैया से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने थाना बीटा टु के मुकदमा अपराध संख्या 46/2023 धारा 379, 427, 411 भादवि से सम्बन्धित चोरी का स्टीरियो सिस्टम, आधार कार्ड और पैनकार्ड बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है जो कि एकांत में खड़ी गाडियों की रेकी करके गाडियों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त के द्वारा 23 जनवरी 2023 की रात्रि में नट मढैया स्थित श्रीजी ओयो होटल के सामने खड़ी ईको गाडी़ का शीशा तोड़कर गाडी़ से एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड व एक स्टीरियो सिस्टम की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment