दिल्ली सरकार ने पीड़ितों को बांटी अनुग्रह राशि: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसों के प्रभावित परिवारों को सौंपे मदद के चेक

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न दुर्घटनाओं और हादसों में अपने प्रियजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के तौर पर अनुग्रह राशि के चेक वितरित किए. इसमें कोरोना योद्धा, सत्य निकेतन भवन हादसे, तुगलकाबाद अग्निकांड तथा जसोला नाला हादसे के प्रभावित परिवारों को संबल देने के लिए यह सहायता प्रदान की गई.

“पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार”

चेक वितरण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख अपूरणीय होता है और उसकी भरपाई किसी राशि से नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, “कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उन्हें यथासंभव संबल प्रदान करना सरकार का प्राथमिक दायित्व है. इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को यह अहसास कराना है कि इस दुखद समय में वे अकेले नहीं हैं, दिल्ली सरकार हर कदम पर उनके साथ है.” मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि शासन का उद्देश्य केवल वित्तीय मदद देना नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाना है.

इन हादसों के पीड़ितों को मिली सहायता

दिवंगत कोरोना योद्धा को सम्मान: महामारी के दौरान जनसेवा करते हुए अपने प्राण गंवाने वाली दिल्ली नगर निगम की कर्मचारी स्वर्गीय ओमवती के परिजनों (दो बेटों और तीन बेटियों) को सहायता राशि सौंपी गई.

सत्य निकेतन भवन हादसा (7 सितंबर 2026): इस हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों स्वर्गीय अक्षत सिंह यादव, अर्पित झा, अभिषेक कुमार और सुरेंद्र सिंह के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी गई.

तुगलकाबाद अग्निकांड: अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली घायलों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे गए.

जसोला नाला हादसा: नाले में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई.

Share This Article
Leave a Comment