जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न,राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने दादरी तहसील में सुनी जनता की शिकायतें

Rohit Kumar
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 136 शिकायतें दर्ज हुई। जिसके सापेक्ष 10 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्यमंत्री राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश अनूप प्रधान ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम दादरी तहसील में पहुंचकर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये जनता की शिकायतों का अनुश्रवण किया। दादरी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 60 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई।जिसके सापेक्ष आठ शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर विधायक दादरी तेजपाल नागर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ नितिन मदान, उपजिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार सदर तहसील में जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ जहां पर कुल 11 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई। जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कराया गया। इसी प्रकार जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां पर जनता के द्वारा कुल 65 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 01 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment