सफदरजंग एन्क्लेव में सीवर कार्य अधूरा, बैकलेन की खोदाई से लोग परेशान

News Desk
2 Min Read

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव बी ब्लाक में सीवर पाइपलाइन बदलने के लिए बैकलेन में की गई खोदाई के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया है, जिससे लोग परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि बैकलेन में सीवर पाइपलाइन डालने के लिए कई जगह खोदाई की गई थी, जिससे लंबे समय से परेशानी बनी है। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत की है और बैकलेन में इस कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि मानसून से पहले कार्य पूरा कर लोगों को राहत दिलाई जाए, ताकि जलभराव होने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

दरअसल, इलाके में सीवर ओवरफ्लो की परेशानी लंबे समय से बनी हुई थी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का काम मार्च में शुरू किया गया था। बैकलेन में अतिक्रमण और कुछ दिक्कतों के चलते यह कार्य कुछ समय बीच में रोक दिया गया था।

ई जगह खोदाई कर छोड़ी

इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह में दोबारा से काम शुरू कराया गया था। फिलहाल काम पूरा कर दिया गया है, लेकिन बैकलेन में कई जगह खोदाई कर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। लोगों का कहना है मानसून आने को है, ऐसे में जलभराव हुआ तो हादसे की आशंका बनी रहेगी।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का कहना है कि सीवर पाइपलाइन बदलने के लिए खोदाई की गई थी। हमने मिट्टी डालकर बैकलेन को सही कराने की मांग की है, ताकि वर्षा आने के बाद लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।

इलाके में सीवर पाइपलाइन बदलने का काम किया गया था। पेयजल लाइन की टेस्टिंग के लिए खोदाई का काम फिलहाल रुका हुआ है। जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।

सतीश उपाध्याय, विधायक

Share This Article
Leave a Comment