चारधाम यात्रा को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Amit
1 Min Read

परिवहन विभाग ने पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष चौकियों की स्थापना की

देहरादून। पवित्र चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से आरंभ होने जा रही है, और इसके शुभारंभ में अब केवल एक दिन शेष रह गया है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु देवधामों के दर्शन हेतु पंजीकरण करवा चुके हैं।

यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने में सरकार और प्रशासन जुटे हुए हैं। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष चौकियों की स्थापना की गई है, जहां यात्री वाहनों की सघन जांच की जाएगी।

बीते वर्षों की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है। परिवहन विभाग का यह चेकिंग अभियान यात्रियों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment