पीस इन पॉड में स्प्लैश पूल समर कैंप का आयोजनु

Rohit Kumar
1 Min Read

भीषण गर्मियों के बीच सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ चल रही। इन गर्मियों की छुट्टियों के बीच चेरी काउंटी स्थित पीस इन पॉड प्री-स्कूल में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप में आज भीषण गर्मी को मात देने के लिए स्प्लैश पूल का आयोजन किया गया जिसमे सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती किया और भरपूर आनंद उठाया।

पीस इन पॉड के डायरेक्टर अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गर्मियों में स्प्लैश पूल का आयोजन बहुत ही सफल रहा। काफी अभिभावकों ने अपने बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप में डाला है। समर कैंप के बीच बच्चों के मनोरंजन के लिए स्प्लैश पूल का आयोजन किया गया था। बच्चों ने बहुत मस्ती किया। स्प्लैश पूल के बाद सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। स्प्लैश पूल के आयोजन से सभी नन्हे मुन्ने सितारे मस्ती करके तरोताजा होकर अपने अपने घरों को गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे बडा योगदान पीस इन पॉड के सभी टीचर्स का रहा जिन्होंने अपनी मेहनत से स्प्लैश पूल को रंगो से भरा।

Share This Article
Leave a Comment