स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से एसआई की मौत, गाड़ी चालक मौके से फरार

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस चौकी राई के प्रभारी एसआई श्यामसुंदर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ड्यूटी पर तैनात एसआई को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल एसआई को उनके साथी कर्मियों ने बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई श्यामसुंदर पानीपत के गांव डिंडार के निवासी थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। राई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार गाड़ी चालक की तलाश जारी है। पुलिस इस हादसे के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment