रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  यमुनानगर में घने कोहरे में एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

हादसा सोमवार सुबह गांधी नगर फाटक पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मृतक शुभम कपड़े की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment