ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात, लाइसेंसी हथियार से दुकानदार पर फायरिंग करने वाला हवलदार गिरफ्तार

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव में गुटखा देने में देरी होने के विवाद के बाद आईटीबीपी के एक हवलदार ने पड़ोसी दुकानदार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली दुकानदार उदय प्रताप हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के है। पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार अनुसार, उनकी हालत कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह आईटीबीपी में हवलदार है। वह 12 जुलाई को छुट्टी लेकर अपने गांव खेड़ी भनौता आया था। सोमवार को वह अपने पड़ोसी उदय प्रताप सिंह की दुकान पर गुटखा लेने पहुंचा। उस समय दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। आरोप है कि भीड़ के कारण गुटखा देने में कुछ देर होने पर सुरेंद्र नाराज हो गया।

लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई

इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और दुकानदार पर फायर कर दिया। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा दुकानदार को गोली मारने का नहीं था।

वह केवल उसे डराने के लिए पिस्टल तान रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। पीड़ित उदय प्रताप सिंह की शिकायत पर आरोपी हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लाइसेसी हथियार के कथित दुरुपयोग को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के शस्त्र लाइसेस को निरस्त कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटना की जानकारी आईटीबीपी मुख्यालय को भी दी जाएगी, ताकि आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर पर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment