नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल का तबादला, पुष्प राज सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

News Desk
1 Min Read

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल का मंगलवार को तबादला कर दिया गया, उन्हें विशेष सचिव गृह विभाग बनाया गया है। सतीश पाल फरवरी 2023 से नोएडा में कार्यरत आए थे।

पुष्प राज सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

वो भूलेख, नियोजन, औद्योगिक, विधि तथा डीएनजीआइआर के कार्य देख रहे थे। उनके स्थान पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को अब नोएडा का नया एसीईओ नियुक्त किया गया है।

विवादों से मुक्त रहा सतीश पाल का कार्यकाल

बता दें कि सतीश पाल का कार्यकाल विवादों से मुक्त रहा, हालांकि पिछले चार महीनों में किसानों ने उनकी मांगें न पूरी होने और हाईपावर कमेटी की सिफारिशें लागू न होने पर प्रदर्शन किया था।

इसके बाद उन्हें किसानों को आश्वासन देना पड़ा। सतीश पाल ने स्पोर्ट्स सिटी जैसी लंबित परियोजनाओं को अंतिम चरण तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तेजी से कार्य किया गया।

Share This Article
Leave a Comment