सेक्टर डेल्टा टू की आरडब्ल्यूए को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा लाइब्रेरी की मिली अनुमति

Rohit Kumar
2 Min Read

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान ने बताया कि हमारा सपना था की सेक्टर डेल्टा टू के अंदर एक भव्य लाइब्रेरी बनाई जाए जहां पर पढ़ाई करके सेक्टर की और आसपास की प्रतिभाएं हमारा और हमारे समाज का नाम रोशन कर सकें उस पर आरडब्लूए की टीम के द्वारा सेक्टर वासियों से वादा किया गया था कि हम एक भव्य लाइब्रेरी के निर्माण कराए जाने के लिए वचनबद्ध हैं उस पर जनवरी 2020 से कार्य किया गया यह काम बहुत आसान नहीं था क्योंकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंदर सेक्टर के अंदर लाइब्रेरी संचालित किए जाने की पॉलिसी नहीं थी हमने एसीओ दीपचंद जी से बार-बार आग्रह किया और एसीओ महोदय की सकारात्मक सोच के द्वारा प्राधिकरण की बोर्ड के अंदर पूरे ग्रेटर नोएडा के अंदर सामुदायिक केंद्र में लाइब्रेरी संचालित किए जाने की पॉलिसी बनाई गई उसके बाद पूरे ग्रेटर नोएडा के अंदर पहली एनओसी डेल्टा टू के सामुदायिक केंद्र में लाइब्रेरी संचालित किए जाने की अनुमति ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक महोदय के द्वारा सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान,उपाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी ,कोषाध्यक्ष श्रीमती नीरा डागूर जी को अनुमति की कॉपी प्रदान की गई इसके लिए हम समस्त सेक्टर वासियों के द्वारा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय दीपचंद जी का श्रीमती प्रेरणा शर्मा जीऔर वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार जौहरी जी,विजय कुमार वाजपेयी प्रबंधक,गौरव जी सहायक प्रबंधक सुंदर कसाना जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया

Share This Article
Leave a Comment