कानपुर में धारा 144 लागू, कल जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस

Rohit Kumar
2 Min Read

बीती 3 जून को हुई हिंसा के बाद कानपुर शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है. कानपुर को जुमे की नमाज के बाद झुलसाने की साजिश के बाद गृह विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है. इसी के तहत, कानपुर में गुरुवार शाम से धारा 144 लागू कर दी गई है. इस दौरान पुलिस की टीमें हाई अलर्ट पर भी रहेंगी.

पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कानपुर में धारा 144 लागू रखने का फैसला लिया. यह फैसला जुमे की नमाज से ठीक एक दिन पहले लिया गया है. इस दौरान शहर में सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है. जेपीसी आनंद प्रकाश तिवारी ने इसका आदेश जारी किया है. इन सबके बीच पुलिस पर निर्दोषों की गिरफ्तारी को लेकर लग रहे आरोपों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एक कमेटी गठित की है. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी निर्दोषों के फंसाने के आरोपों की जांच शिकायत मिलने पर करेगी. साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी. अगर कोई निर्दोष पाया जाएगा तो उसे पुलिस छोड़ने की कार्यवाही भी करेगी. अगर पकड़े गए व्यक्ति के पर्याप्त साक्ष्य हैं तो उसे सजा भी दिलाएगी.

Share This Article
Leave a Comment