दिल्ली में युवती की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

Amit
2 Min Read

परिजन बोले— राखी बांधती थी, आरोपी बोला—प्रेम संबंध थे, सीसीटीवी फुटेज से सुलझेगा सच

नई दिल्ली, ज्योति नगर। पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले ने दिल्ली में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि 22 वर्षीय नेहा को कथित रूप से तौफीक नामक युवक ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पुलिस ने तौफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नेहा के परिजनों का कहना है कि वह तौफीक को भाई मानती थी और उसे राखी भी बांधती थी, लेकिन तौफीक उस पर शादी का दबाव बना रहा था।

हालांकि, तौफीक के परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि नेहा ही तौफीक से शादी करना चाहती थी। उनका कहना है कि घटना के दिन उधार लिए गए पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान नेहा ऊपर से गिर गई।

नेहा के पिता का आरोप है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है, जबकि तौफीक के परिजन इसे दुर्घटना बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नेहा और तौफीक के बीच करीबी संबंधों की बात सामने आई है, और तौफीक की अन्य जगह शादी तय होने के बाद दोनों में तनाव बढ़ गया था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment