हाथरस में स्कूटी सवार डीएम चालक की बेटी की गोली मारकर हत्या

Amit
1 Min Read

हाथरस। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बाजार जा रही स्कूटी सवार 24 वर्षीय कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह डीएम के चालक राकेश शर्मा की बेटी थी और मथुरा के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। तहसील गेट के पास बुलेट सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर कल्पिता को गोली मार दी।

गोली लगते ही कल्पिता गिर गई, जबकि मां घायल हो गईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कल्पिता को मृत घोषित कर दिया गया।

पिता राकेश शर्मा ने बेटे की पत्नी ज्योति और उसके दोस्त गुलशन भारद्वाज पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सात महीने पहले घर से चोरी हुई रिवाल्वर से ही हत्या की गई, जिसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज थी।

पुलिस ने गुलशन, ज्योति, और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment