‘वह हमारे लिए मर गई… हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं’, पाकिस्तानी दोस्त से शादी करने की खबर पर अंजू के पिता

Rohit Kumar
2 Min Read

अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू इस वक्त काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अंजू इस समय पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में है. अंजू और नसरुल्लाह की शादी के दावों के बीच अब अंजू के पिता का बयान सामने आया है. अंजू के पिता गया प्रसाद का कहना है कि जिस समय उनकी बेटी भारत से पाकिस्तान चली गई, उसी वक्त उनका रिश्ता उससे खत्म हो गया है.

अंजू के पिता गया प्रसाद ने कहा, ”उसके दो बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया है जिस तरह से वह अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर भागी है, उसने अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा. अगर अंजू को ऐसा करना था तो उसे पहले अपने पति को तलाक देना चाहिए था.” उन्होंने आगे कहा कि अंजू हमारे लिए अब जीवित नहीं है.

‘मुझे शर्म आ रही है कि मैं ऐसी बेटी का…’

गया प्रसाद ने आगे कहा, ”उसकी मेंटेलिटी ठीक नहीं है, वरना ऐसा कदम क्यों उठाती. अंजू की जो मर्जी है वो कर रही है. हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी ऐसा कर सकती है. कुछ लोग होते हैं जिनको सनक चढ़ती है कि मुझे ये करना है तो वही करते हैं. मुझे तो यह बात बोलने में शर्म आ रही है, क्योंकि यह सिर्फ हमारी बात नहीं है, यह पूरे भारत देश की बात है.”

उन्होंने आगे कहा है कि जो हुआ है वह बहुत शर्मनाक है. कुछ लोग होते हैं जिनको सनक चढ़ती है कि मुझे ये करना है तो वही करते हैं. मैं भी किसी काम के लिए मना करता हूं तो वह नहीं मानती. मुझे शर्म आ रही है कि मैं ऐसी बेटी का बाप क्यों हूं.

Share This Article
Leave a Comment