साहिबाबाद (गाजियाबाद)। सनातन शक्ति संघ भारत के सौजन्य से दिनांक 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्राथमिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन के निकट शिव मंदिर, इंद्रा कॉलोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद में बच्चों के लिए पढ़ने-लिखने में उपयोग आने वाली स्टेशनरी सामग्री का वितरण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे मन लगाकर अध्ययन कर सकें। संगठन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी. सुभाष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन शक्ति संघ भारत के उद्देश्य, विचारधारा एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है।
इसके पश्चात राष्ट्रीय महासचिव अमित शर्मा ने बच्चों एवं उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर उपस्थित धर्माचार्य गुरुदेव केसरी नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने, बड़ों का सम्मान करने तथा शिक्षा के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव दीपक वर्मा, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित सिंह, डॉ संजय कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीण पिल्लई, राष्ट्रीय सचिव संजीव तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव रॉबिन यादव,विकास, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह,पदाधिकारियों ने संगठन के विचारधाराओं को बताया। संगठन में जुड़े कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया एवं इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया ।
