रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने लगाया वॉटर कूलर

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब के सचिव विकास गर्ग ने बताया की रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा एक वॉटर कूलर आज दिनांक 10-11-22 दिन गुरुवार को किसान मज़दूर आदर्श इंटर कालेज गाँव रिठौरी गौतमबुधनगर में लगाया गया। स्कूल में बच्चों को पानी पीने की बहुत समस्या होती थी उसी को देखते हुए क्लब द्वारा ठंडे पानी का वॉटर कूलर लगाया गया।

स्कूल प्रबंधन द्वारा क्लब के सभी सदस्यों का फूल माला व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। ओर क्लब के सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय गुप्ता ,कपिल गुप्ता ,मुकुल गोयल, कपिल शर्मा ,शुभम सिंघल ,मोहित भाटी ,राकेश शर्मा ,अशोक सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यालय के प्रबंधक विदेश भाटी , शाहमल पहलवान, सुबेराम नेता जी ,महेश गुप्ता, दिनेश भाटी , विशन प्रधान जी ,लख्मी ठेकेदार ,रमेश गुप्ता ,चमन भाटी ,प्रधानाचार्य राजेश शास्त्री , आईटीआई प्रधानाचार्य सुशील शर्मा सहित आदि समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के लोग व अध्यापक उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment