ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने 2 महिलाओं को कुचला, मौत: सड़क पार करते समय हादसा, चालक को हिरासत में लिया

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 27 अक्टूबर 2026 की है। पुलिस के अनुसार, ट्रक कासना यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी और ट्रक को सिरसा की ओर भगाकर ले गया। सूचना पर थाना कासना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मनीषा पत्नी रमेश निवासी ग्राम दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं उम्र 45 वर्ष और विमलेश पत्नी संजू निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। स्वजन की तहरीर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment