कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्त किए धार्मिक स्थल, शिवलिंग हटाने पर महिलाओं का हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

Rohit Kumar
1 Min Read

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो मजारों का ध्वस्त किया। इसके अलावा जब प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से बने एक मंदिर के खिलाफ कार्रवाई की तो मौके पर एकत्रित हुई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

हरिद्वार में दो मजार ध्वस्त

बता दें शनिवार को प्रशासन की टीम ने दो मजारों को ध्वस्त किया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया। जिसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बनी मजार को ढहाया गया।

शिवलिंग हटाने पर महिलाओं का हंगामा

जैसे ही पुलिस और प्रशासन की टीम ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान पर स्थापित शिवलिंग को हटाने पहुंची। महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों की महिलाओं से तीखी बहस हो गई। महिलाओं के विरोध के बाद कर्मचारी वापस लौट गए।

Share This Article
Leave a Comment