ग्रेटर नोएडा, राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को घनश्याम इंटर काॅलिज ग्राम दुजाना गौतमबुद्वनगर के प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्याथियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्य, शिक्षा के अधिकार, आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।शिविर में विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, पीडित क्षतिपूर्ति योजना आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में उपस्थितगण को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार अपने मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकता है। शिविर में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर, श्रीमती स्निग्धा व बनवारी लाल शर्मा जिला युवाधिकारी, डाॅ विजन चक्रवर्ती डायरेक्टर श्रम मंत्रालय भारत सरकार,रणपाल सिंह ग्राम प्रधान दुजाना, कालेज के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, काॅलेज के अध्यापकगण सुभम शर्मा, रविन्द्र शर्मा, पीएलवी बालचन्द नागर व अधिक संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह गौतमबुद्वनगर की विजिट एवं किशोर आपचारियों के मध्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किशोर के हितार्थ में संचालित योजनाओं आदि विषयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। वर्तमान में जनपद गौतमबुद्वनगर से सबंद्ध 39 किशोर अपचारी निवास कर रहे है। शिविर में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर, सुनील पांडेय, सहायक अधीक्षक,धर्मेन्द्र मौर्य, क्राफट टीचर व अन्य स्टाफ व किशोर आपचारीगण उपस्थित रहे।
घनश्याम इंटर कॉलेज ग्राम दुजाना में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर जनसामान्य को किया गया जागरुक
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में यमुना की मिट्टी से तैयार हो रहे गणपति, लालबाग के राजा से बाल गणेश तक कई रूप
- मुराद पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को अगवा कर मांगी 1 लाख की फिरौती, नोएडा पुलिस ने छुड़ाया
- बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने का आरोप, ग्रेटर नोएडा में केस दर्ज
- ग्रेटर नोएडा में कोर्ट में विवाद लेकर पहुंचे दंपती, लोक अदालत में फिर थामा एक-दूसरे का हाथ
- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट की कॉफी परोसने का आरोप, युवक की बिगड़ी तबीयत
- नोएडा के अव्युक्त ने 1 मिनट में पहचाने 40 क्रिकेटर्स, 6 साल की उम्र में बनाया तीसरा Guinness World Record
- स्कूल में छात्र को डंडे से मारा, आंख फूटी: हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में भर्ती; जेवर पुलिस कर रही जांच
- समय-सीमा समाप्त, कनावनी किसानों का दो टूक ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो
