राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, रोहतक तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Amit
2 Min Read

 दिल्ली- दिल्ली सरकार शुक्रवार को राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। इस मौके पर 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में बसों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 6300 हो जाएगी। इनमें 4500 से अधिक इलेक्ट्रिक और करीब 1700 सीएनजी बसें शामिल होंगी, जिससे ई-बसों के मामले में दिल्ली की स्थिति देश में और मजबूत होगी।

नई शामिल की जा रही सभी बसें लो-फ्लोर और एयर कंडीशन्ड होंगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

इसके साथ ही दिल्ली-रोहतक के बीच इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की जाएगी। यह सेवा आईएसबीटी कश्मीरी गेट और पीरागढ़ी चौक से होते हुए टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़, सांपला होते हुए रोहतक तक चलेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के तहत मदनपुर खादर में कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास एक नया बस टर्मिनल भी जनता को समर्पित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ईस्ट विनोद नगर डिपो में आधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगी।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में स्वच्छ, सुलभ और यात्री-अनुकूल परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment