
देवभूमि उत्तराखंड ऋषिकेश साथ मोड पर हरे भरे जीवित पेड़ों का कटान गैरकानूनी ढंग से किया जा रहा है मेरे को आज दिनांक 13/7 /2026 आरटीआई एक्टिविस्ट सुधीर जोशी क्लब के सदस्यों के द्वारा जो कि पिछले तीन दिन से वहां पर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं उनके द्वारा संपूर्ण प्रकरण संज्ञान में आने के बाद मैंने तुरंत एक हिंदुस्तान की नागरिक आरटीआई क्लब उत्तराखंड की उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी सामाजिक कार्य कर्ता होने के नाते सीएम हेल्पलाइन पर तीन अलग-अलग कंप्लेन डाली है तीनों कंप्लेन का विवरण एवं और कंप्लेन नंबर के साथ में आप सबको प्रेषित कर रही हूं क्योंकि कल देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री एवं संबंधित शासनिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यह बयान न दिए जाएं की संपूर्ण प्रकरण के बारे में हमें जानकारी नहीं है बहुत ही शर्मनाक घोर निंदनीय एवं ऐसे बेजुबान हरे भरे पेड़ों के ऊपर आई आरी चलाई जा रही है जो कि वह स्वयं की रक्षा नहीं कर सकते और ना ही चलकर अपने न्याय हेतु माननीय न्यायालय की शरण में जा सकते हैं मेरे देवभूमि उत्तराखंड के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आदरणीय बंधु से यह निवेदन है अपनी सत्य की कलम से इस प्रकरण को जन-जन तक पहुंचाने की कृपा करें एवं इन बेजुबान देवभूमि उत्तराखंड की धरती मां के ऊपर खड़े हुए इन हरे भरे पेड़ों का आप ही सारथी बने हम सब मिलकर प्रयास ही कर सकते हैं जय हिंद
