यीडा सेक्टर-22डी के फ्लैटों में मूलभूत सुविधाओं का संकट, खरीदारों का प्रदर्शन

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। साहब, हमारी साेसायटी की हालत इतनी बदहाल है कि रिश्तेदार, ससुराल वालों को बुलाते हुए भी संकोच होता है। परिवार भी रहने को तैयार नहीं है। यह पीड़ा यमुना प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर 22 डी में लाखों रुपये की फ्लैट खरीदने वाले खरीदार की है।

दरअसल प्राधिकरण ने सेक्टर 22 डी में फ्लैट का निर्माण कर विभिन्न आवासीय योजनाओं में उनका आवंटन किया है। लाखों रुपये कीमत के फ्लैट खरीदने के बावजूद सोसायटी में रहने वाले परिवारोंं की संख्या महज 150 से 200 के बीच है।

कई लोग सुविधाओं के अभाव के कारण फ्लैट छोड़कर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में किराये पर शिफ्ट हो चुके हैं। सुरक्षा, साफ सफाई से लेकर बिजली, पानी, स्कूल, बाजार, परिवहन जैसी सुविधाओं का अभाव झेल रहे परिवार अपनी पीड़ा लेकर सोमवार को यीडा कार्यालय पहुंचे थे।

प्राधिकरण के सामने समस्याएं रखना अधिकार

निवासियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी व्यथा रखी तो उन पर व्यक्तिगत कटाक्ष किए गए और बाहर जाने को कहा दिया गया। निवासियों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अपनी समस्याएं प्राधिकरण के सामने रखना उनका अधिकार है।

प्राधिकरण चाहें उनका समाधान करे या न करे। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण वह बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, सभी आवंटियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। भी आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद ही मेंटेनेंस का टेकओवर किया जाना चाहिए।

हालांकि सीईओ आरके सिंह ने निवासियों की समस्याएं को उचित मानते हुए परियोजना विभाग को निर्देश दिया कि निरीक्षण कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें, जो समस्याएं हैं, उन पर जो भी खर्च है, उसे कराकर आवंटियों को जल्द से जल्द फ्लैट हैंडओवर किए जाएं।

Share This Article
Leave a Comment