गाजियाबाद में प्रदूषण की वापसी, कई क्षेत्रों का एक्यूआई 300 पार

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद। जिले की हवा 11 दिन बाद फिर से प्रदूषित हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को जिले का एक्यूआई 281 दर्ज किया गया। इसके अलावा गोविंदपुरम को छोड़कर इंदिरापुरम, लोनी, वसुंधरा व संजयनगर की हवा गंभीर श्रेणी (रेड जोन) में पहुंच गई। इन सभी इलाकों का एक्यूआइ 300 पार दर्ज किया गया।

जिले की हवा अंतिम बार 30 जून को खराब दर्ज की गई थी। एक्यूआई 213 रहा था। इसके बाद से हवा मध्यम, संतोषजनक व साफ श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार को जिले में लोनी का एक्यूआई सबसे अधिक 367 दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदिरापुरम का एक्यूआई 309, संजय नगर 313 व वसुंधरा का 302 दर्ज किया गया।

केवल गोविंदपुरम की हवा संतोषजनक रही। यहां का एक्यूआई 114 दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि वर्षा के बाद धूल के कण वायुमंडल में उड़ने लगते हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। सबसे अधिक प्रदूषण धूल के कारण बढ़ रहा है।

स्टेशनों का एक्यूआई

क्षेत्रवार स्कोर / डेटा
क्षेत्र / इलाका मान / स्कोर
लोनी 369
संजय नगर 313
वसुंधरा 302
इंदिरापुरम 309
इंदिरापुरम 114

बीते दिनों का एक्यूआई

दिनवार डेटा (जुलाई)
तारीख मान / संख्या
12 जुलाई 282
11 जुलाई 139
10 जुलाई 56
09 जुलाई 50
08 जुलाई 49
Share This Article
Leave a Comment