बदमाशों ने शीशा तोड़कर कंपनी से 2.80 लाख का चुराया सामान

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। बदमाशों ने कंपनी की खिड़की का शीशा तोड़कर 80 किलो तांबे की कॉयल चोरी कर ली। चुराए गए सामान की कीमत लगभग दो लाख 80 हजार रुपये है। बदमाशों ने कंपनी में लगे सीसीटीवी के कैमरे को छत की ओर कर दिया था। आशंका है कि चोर आसपास की बंद पड़ी कंपनी के रास्ते से पहुंचे थे। कंपनी के अधिकारी ने फेज-2 थाने में शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार फेज-2 थाना क्षेत्र में जीपी इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में अखिलानंद मिश्रा एचआर एग्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि 13 जुलाई को जब वह कंपनी पहुंचे तो कंपनी की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। पहली मंजिल का पिछला दरवाजा भी टूटा था। पहली मंजिल पर ही कंपनी का पैकिंग सामग्री स्टोर है। चोरों ने पैकिंग स्टोर की छत पर लगी सीमेंट चादरें तोड़कर तांबे के तार की आठ रील सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गण् तांबे की कीमत लगभग दो लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment