वसंत कुंज केस में 17 छात्रों के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 17 छात्रों के साथ कथित यौन शोषण के गंभीर मामले में गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की 5 दिन की पुलिस रिमांड आज (शुक्रवार) पूरी हो रही है, जिसके बाद पुलिस दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चैतन्यानंद पर केवल यौन शोषण ही नहीं, बल्कि जालसाजी और फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने जैसे दो अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इन मामलों में भी पूछताछ की जरूरत बताई जा रही है।

फिलहाल आरोपी को दिल्ली पुलिस की हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment