रोहिणी में मासूम बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Amit
2 Min Read

दिल्ली- दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार थाना क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची भाग्या की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ बाथरूम में थी। मां जुड़वां बेटे को नहला रही थी, तभी भाग्या अचानक बाल्टी में गिर गई। कुछ देर बाद जब मां ने उसे देखा तो वह बेहोश थी। आनन-फानन में परिजन उसे जयपुर गोल्डन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी रोहिणी राजीव रंजन ने बताया कि बच्ची के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है।

अधिकारियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। घरों में छोटे बच्चे हों तो पानी से भरी बाल्टी या टब खुला न छोड़ने की अपील की गई है।

पिछले वर्षों में भी राजधानी में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं—

  • जुलाई 2025: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के महिंद्रा पार्क में खुले नाले में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत।

  • अगस्त 2025: नरेला में दो वर्षीय बच्चा नाले में गिरकर डूबा।

  • जून 2025: पितामपुरा के एमसीडी स्विमिंग पूल में छह वर्षीय दक्ष राठी की मौत।

  • जुलाई 2020: मंडावली में बाल्टी में गिरने से एक वर्ष के मासूम की मौत।

यह हादसा एक बार फिर से छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी दे रहा है।

Share This Article
Leave a Comment