शाइस्ता का राइट हैंड असद कालिया गिरफ्तार, मानती थीं अपना छठा बेटा

Rohit Kumar
1 Min Read

माफिया अतीक अहमद गैंग के शार्प शूटर आसाद काल‍िया को प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। आसाद अतीक का बेहद करीबी बताया जाता है। असाद कालिया कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। हालांकि आसाद की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है पर चर्चा है कि उसे कई दिनों से हिरासत में रखा गया है।

आपको बता दें कि 2019 में अतीक अहमद के जेल जाने के बाद अतीक के प्रॉपर्टी का पूरा काम आसाद ही देख रहा था कसारी मसारी का रहने वाला है। अतीक के काले कारनामों का हिसाब किताब आसाद ही देखता था। आसाद पर रंदगारी और हमले समेत कई मामले में एफआईआर दर्ज है। आरोप लगाया था कि अतीक अहमद ने जेल से उसने कॉल करके पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

50 हजार का है इनामी 

शूटर आसाद पर धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज है। आसाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था।

Share This Article
Leave a Comment