शिक्षक दिवस मनाने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

 ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बंद अथवा मर्ज किए प्राथमिक स्कूलों के समीप शिक्षक दिवस मनाने के आदेश पर जेवर क्षेत्र में शिक्षक दिवस मनाने जा रहे सपा नेता विकास जतन भाटी व लोकेश भाटी को समर्थकों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान सपा नेता और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। इस मौके पर सपा नेता विकास जतन भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से सत्ता को जाते देख बीजेपी घबराई हुई और बौखलाहट में लोगों के लोकतांत्रिक हकों की हत्या करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में शिक्षकों का सम्मान करना और शिक्षक दिवस मनाना भी अपराध कि श्रेणी में आता है।

Share This Article
Leave a Comment