भोजपुर में पिलखुआ के किशोर की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद- गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिलखुआ निवासी किशोर हिमांशु, जिसे दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में उसके परिचित युवक अपने साथ ले गए थे, मृत अवस्था में मिला है। उसका शव कनकपुर गांव के जंगल में खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, हिमांशु को जानने वाले दो युवक उसे पिलखुआ से भोजपुर क्षेत्र में लेकर आए थे। इसके बाद से वह लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पिलखुआ थाने में दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि किशोर की सिर कुचलकर हत्या की गई है।

पुलिस टीम दोनों संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है और मामले को गंभीर अपराध मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Share This Article
Leave a Comment